Search

गिरिडीह : झारखंड अलग राज्य आंदोलनकारियों की बैठक में पेंशन राशि बढ़ाने की मांग

Gandey (Giridih) : गांडेय प्रखंड के ओझाडीह में झारखंड अलग राज्य चिन्हित आंदोलनकारियों की बैठक जॉन मुर्मू की अध्यक्षता में 3 जून को हुई. बैठक में पेंशन राशि बढ़ाने की मांग की गई. जॉन मुर्मू ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने झारखंड अलग राज्य के चिन्हित आंदोलनकारियों को प्रत्येक महीना 3500 रुपया पेंशन देने की घोषणा वर्ष 2021 में की थी. बावजूद इसके आंदोलनकारियों को केवल तीन हजार रुपए पेंशन भुगतान किया जा रहा है. राज्य सरकार अविलंब पेंशन राशि में वृद्धि करे. बैठक के बाद आंदोलनकारियों ने मांग को लेकर नारेबाजी भी की. बैठक में जेएमएम के जिला उपाध्यक्ष फरदीन इम्तियाज, महादेव मियां, सीताराम टुडू, मनोज मुर्मू, शिकार हेंब्रम, रानी देवी समेत अन्य शामिल हुए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=656996&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : बोलेरो और बाइक की टक्कर में एक की मौत एक गंभीर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp