Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : रैली के ज़रिए 44 श्रम कानूनों को बहाल करने की मांग

Giridih : मजदूर दिवस के अवसर पर सोमवार को गिरिडीह कर्मचारी शिक्षक मजदूर समन्वय समिति की ओर से एक रैली निकाली गई. जिसमें बीमा कर्मचारी संघ, बैंक कर्मचारी संघ, बीएसएसआर यूनियन, अराजपत्रित कर्मचारी संघ, झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन, सीटू सहित कई ट्रेड यूनियन के कर्मचारियों ने भाग लिया. यह रैली एलआईसी कार्यालय से शुरू होकर कोर्ट रोड, मकतपुर, कालीबाड़ी चौक होते हुए टावर चौक पहुंचकर समाप्त हुई. रैली के माध्यम से समन्वय समिति ने मजदूर दिवस के अवसर पर एनआई एक्ट के तहत छुट्टी निर्धारित करने की मांग की. साथ ही पुरानी पेंशन स्कीम को फिर से बहाल करने की मांग दोहराई. राष्ट्रीयकृत उद्योगों के विनिवेशीकरण पर अविलंब रोक लगाने के साथ-साथ निरस्त किये गये 44 श्रम कानूनों को फिर से बहाल किया करने की आवाज़ बुलंद की. [caption id="attachment_625705" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/JULUSH-2-300x139.jpg"

alt="" width="300" height="139" /> रैली में शामिल विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधि[/caption] टावर चौक पर जुटे लोगों को संबोधित करते हुए बीमा कर्मचारी संघ के सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि मजदूर दिवस श्रम शक्ति को नमन करने का दिन ही नहीं बल्कि मजदूरों के लिए सरकार और समाज की व्यवस्था और नज़रिये को भी टटोलने का दिन है. बैंक कर्मचारी संघ के उदय सिंह तथा गौतम कुमार, अराजपत्रित कर्मचारी संघ के कृष्णा सिंह तथा अंजनी कुमार वर्मा, सीटू के प्रेम कुमार, बीएसएसआर यूनियन के अभिजीत डान, कोलियरी मजदूर संघ के हरगौरी साहू सहित कई नेताओं ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में संजय शर्मा, विजय कुमार, कुमकुम बाला वर्मा, राजेश कुमार उपाध्याय, डेनियल मरांडी, श्वेता, उमा नाथ झा, विनय कुमार, विजय कुमार, राजेश कुमार, प्रीतम कुमार मेहता, श्वेता कुमारी, प्रवीण हंसदा, कुलजीत कुमार रवि, अंजलि श्वेता, अंशु कुमारी सिंघानिया, नीरज कुमार सिंह, नीतीश कुमार गुप्ता, सुनील कुमार वर्मा सहित कई कर्मचारियों ने भाग लिया. यह">https://lagatar.in/gandey-pigeons-are-continuously-dying-due-to-unknown-disease/">यह

भी पढ़ें : गांडेय : अज्ञात बीमारी से कबूतरों की लगातार हो रही है मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही