Search

 
 
 

गिरिडीह : देश में लोकतंत्र व संविधान की हत्या हो रही : इंडिया एलाइंस

 
1 अगस्त को समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन करेंगे समर्थक दल
Giridih : मणिपुर में लगातार हो रही हिंसा व हिंसा को काबू करने में केंद्र सरकार की विफलता के खिलाफ आगामी 1 अगस्त को इंडिया एलाइंस में शामिल दल समाहरणालय के समक्ष आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन करेंगे. 30 जुलाई को स्थानीय परिसदन में इंडिया एलाइंस की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया. बैठक में आम आदमी पार्टी के कृष्ण मुरारी शर्मा, झामुमो के संजय सिंह, कांग्रेस के सतीश केडिया,  नरेश वर्मा, ऋषिकेश मिश्रा सहित कई नेता शामिल थे. अध्यक्षता झामुमो जिला अध्यक्ष ने की. मौके पर घटक दलों के नेताओं ने कहा कि मणिपुर में डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल है. वहां महिलाओं के साथ ऐसी दरिंदगी के बावजूद सदन में प्रधानमंत्री की चुप्पी शर्मनाक है. नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री लोकतंत्र व संविधान की हत्या कर रहे हैं. मौके पर माले के राजेश सिन्हा, झामुमो के महालाल सोरेन, अभय सिंह, प्रमिला मेहरा, देवराज आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=715613&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : मानव तस्करी के खिलाफ कस्तूरबा की छात्राओं को किया जागरुक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही