Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : ग्रामीणों से ट्रांसफॉर्मर के नाम पर विभाग ने वसूले 20 हजार

Giridih : मोतीलेदा पंचायत के मंझलाटोला में बिजली-पानी के लिए मचे कोहराम के बीच 04 जून को भाकपा माले ने संबंधित विभागों को व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दी. माले नेता राजेश यादव ने मंझलाटोला पहुंचकर बिजली और पानी की समस्या का जायजा लिया. साथ ही कहा कि यहां 15 दिनों से खराब ट्रांसफार्मर की मरम्मत के नाम पर ग्रामीणों से 20 हजार रुपये की वसूली की गई है, बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं लगा है. कार्यपालक अभियंता को घटना की जानकारी देकर वसूले गए पैसे को वापस करने व ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की. मौके पर फुलटोली की महिलाओं सहित अन्य लोगों ने जलापूर्ति ठप होने की बात कही. माले नेता ने संबंधित विभाग को एक सप्ताह में व्यवस्था में सुधार करने की चेतावनी दी. मौके पर जनार्दन राय, संजय कुमार, दीपन शर्मा, सोनू पंडित, टिंकू राणा, महेंद्र हजाम, दिलीप राणा, अशोक ठाकुर, तिलक पंडित, राजू प्रजापति, बहादुर ठाकुर, सरस्वती देवी, कुंती देवी, गीता देवी, रूपा देवी, आर्यन कुमार, बिनोद पंडित, सुधीर राय, संजय पंडित, खिरोधर पंडित, भागीरथ राय, सुमित कुमार आदि ने माले की सदस्यता ग्रहण की. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=657571&action=edit">यह

भी पढ़ें:धनवार : घर में बेहोश मिली महिला [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही