Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : विभाग ने बीपीएम से मांगा स्पष्टीकरण, सिविल सर्जन ने कहा- की जाएगी ज़रूरी कार्रवाई

Giridih : बेंगाबाद सामुदायिक अस्पताल के बीपीएम अरविंद कुमार की लापरवाही के कारण लगभग दो माह से मरीजों को ज़रूरी दवाइयां नहीं मिल पा रही है. मरीज इलाज के बाद बाहर से दवाइयां खरीदने को विवश हैं. तीन दिन पूर्व बीपीएम अरविंद कुमार ने विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा था कि विभाग से ही दवाइयां मुहैया नहीं कराई जा रही हैं. इस मामले में बेंगाबाद के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.आशीष कुमार झा ने बीपीएम अरविंद कुमार से स्पष्टीकरण मांगा है. दो दिनों के अंदर बीपीएम को अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है.  निर्गत पत्र में यह उल्लेख किया गया है कि विभागीय स्टॉक में दवाएं उपलब्ध होने के बाद भी बेंगाबाद सीएचसी में स्टॉक नहीं लाया गया. विभागीय स्तर पर बार-बार सूचना देने के बाद भी सीएचसी के लिए दवा लेने कोई नहीं गया. जबकि बीपीएम अरबिंद कुमार मीडिया में विभाग से ही दवा उपलब्ध नहीं कराने की बात कहते रहे. सिविल सर्जन डॉ. शिव प्रसाद मिश्रा ने कहा कि बीपीएम से स्पष्टीकरण मांगा गया है. जवाब मिलने के बाद ज़रूरी कार्रवाई की जाएगी. कहा कि दवा का स्टॉक रहने के बाद भी मरीजों को नहीं मिलना गंभीर विषय है. यह">https://lagatar.in/piratand-50-member-team-of-four-ranges-of-forest-department-engaged-in-extinguishing-the-fire/">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : वन विभाग के चार रेंज की 50 सदस्यीय टीम आग बुझाने में जुटी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही