Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : बेंगाबाद की उप प्रमुख ने पंचायत समिति की बैठक में की सुरक्षा की मांग

Advertisement
Advertisement
Giridih : बेंगाबाद प्रखंड की उप प्रमुख सबा अंजुम ने पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है. 24 अगस्त को बैठक के दौरान हुए भारी हंगामा के बाद उप प्रमुख ने पंचायत समिति की बैठक के दौरान सुरक्षा की ज़रूरत समझते हुए प्रशासन से गुहार लगाई. उन्होनें कहा कि पंचायत समिति की बैठक में हंगामा होना शर्मनाक और निंदनीय है. भविष्य में ऐसी घटना ना हो इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था ज़रूरी है. कहा कि बैठक में सुरक्षा की व्यवस्था की गई होती तो इस प्रकार की घटना नहीं होती. उन्होंने कहा कि पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा होती है. इसमें किसी ख़ास विषय को लेकर सदस्यों के बीच बहस हो सकती है. लेकिन जोरदार हंगामा और हाथापाई असंवैधानिक है. इस मामले में जिले के वरीय पदाधिकारियों को हस्तक्षेप करना चाहिए. बैठक में शामिल सभी पंचायत समिति सदस्य अपने-अपने पंचायत से निर्वाचित होकर आए है. सभी सदस्यों का समान अधिकार है. किसी को आगे कुर्सी पर बैठना और किसी को आगे की कुर्सी से उठा कर पीछे भेजना न्यायोचित नहीं है. उन्होंने कहा कि 24 अगस्त की बैठक के दौरान हुए हंगामा की घटना से डीसी को अवगत कराया जाएगा. यह">https://lagatar.in/giridih-jewelery-sales-down-60-due-to-inflation/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : महंगाई के कारण ज्वेलरी की बिक्री 60 प्रतिशत घटी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही