Search

 
 
 

गिरिडीह : उपप्रमुख सबा अंजुम ने जरूरतमंदों को बांटी धोती-साड़ी

 
Giridih : बेंगाबाद की उपप्रमुख सबा अंजुम और मुखिया सुधीर रजवार ने 18 जुलाई मंगलवार को हरिला की पीडीएस दुकान में सोबरन धोती-साड़ी योना के तहत जरूरतमंदों के बीच धोती-साड़ी व लुंगी का वितरण किया. अंजुम ने कहा कि सोबरन धोती-साड़ी योजना हेमंत सोरेन सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. इससे सीधे गरीबों को लाभ मिल रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों में कई ऐसे लोग हैं, जो फटे और पुराने कपड़े पहनने को विवश हैं. धोती-साड़ी का वितरण होने से उनके चेहरे पर मुस्कान देखी जा रही है. उन्होंने कहा कि सरकार योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है. मौके पर पीडीएस दुकानदार सोमर प्रसाद साव सहित कई लाभुक मौजूद थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-there-is-only-one-question-on-the-lips-of-the-people-will-kodaibanks-lal-do-wonders-again/">गिरिडीह

: लोगों की जुबान पर एक ही सवाल- कोदाईबांक का लाल क्या फिर करेगा कमाल! [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही