Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : उपायुक्त व हिमोफीलिया सोसायटी के सदस्य ने डे केयर सेंटर का लिया जायजा

Giridih : सदर अस्पताल स्थित डे केयर सेंटर का 11 मार्च को उपायुक्त व ऑल इंडिया हिमोफीलिया सोसायटी के सदस्य अतुल गेरा ने जायजा लिया. मौके पर सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ने कहा कि जिले में 156 थैलेसीमिया व हीमोफीलिया के मरीज हैं. अब तक मरीजों को दवा व खून उपलब्ध कराया जाता रहा है. अब उनके लाइफस्टाइल में बदलाव लाने की पहल की जा रही है, जिससे वे सभी सामान्य जीवन जी सकें. उन्होंने कहा कि सरकार रुपए व भवन उपलब्ध करा सकती है, लेकिन खून की कमी सामान्य लोगों के रक्तदान करने से ही पूरी की जा सकती है. डे केयर के माध्यम से ऐसे मरीजों के जीवन सामान्य बनाया जा सकता है. ग्रामीण इलाकों में जागरूकता फैलाकर खून की उपलब्धता बढ़ाई जा सकती है. इसके लिए जल्द ही काउंसलिंग सेंटर का निर्माण कराया जाएगा. भवन में जेनेटिक ट्रीटमेंट की व्यवस्था की जाएगी, जिससे दूसरे बच्चों को यह बीमारी न हो. जुलाई तक सदर अस्पताल में ब्लड सेपरेशन यूनिट भी शुरू हो जाएगी. ब्लड डोनेशन कैंप के लिए सदर अस्पताल को 6 ब्लड डोनेशन काउज दिया गया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=576008&action=edit">यह

भी पढ़ें : पचंबा : चानक में नहाते समय डूबने से युवक की मौत                                      [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही