Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : उपप्रमुख ने छात्र-छात्राओं के बीच कॉपी का किया वितरण

Giridih : बेंगाबाद प्रखंड के हाई स्कूल छोटकी खरगडीहा में उपप्रमुख सबा अंजुम ने बुधवार को चार सौ छात्र-छात्राओं के बीच उत्तर पुस्तिका का वितरण किया. उपप्रमुख ने कहा कि यह राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है. स्कूलों में कॉपी का वितरण होने से छात्र-छात्राओं को काफी सहयोग मिलता है. उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारीयों से समय पर कॉपी का वितरण करवाने की मांग की है. प्रधानाध्यापक उमाशंकर राम ने कहा कि उत्तर पुस्तिका का वितरण समय पर करवाया गया है. राज्य सरकार बच्चों की पढ़ाई के लिए सभी जरूरतें पूरी कर रही है. बच्चें भी नियमित स्कूल आए. मौके पर राधे यादव, शिक्षक अभिजीत कुमार, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य जहीरूद्दीन अंसारी, अध्यक्ष सुनीता देवी सहित कई अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-advocates-on-strike-for-fifth-day-on-amended-court-fee-bill/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : संशोधित कोर्ट फीस विधेयक को लेकर पांचवें दिन भी हड़ताल पर रहे अधिवक्ता [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही