Search

 
 
 

गिरिडीह : भाजपा को सर्वाधिक अवसर मिलने के बावजूद कोडरमा उपेक्षित- विनोद सिंह

 
Dhanwar (Giridih) : लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपने-अपने स्तर से कार्यकर्ताओं से मिलना प्रारंभ कर दिया है. बगोदर के भाकपा माले विधायक विनोद कुमार सिंह ने रविवार को धनवार क्षेत्र का दौरा किया. कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की. उन्होंने कहा कि कोडरमा लोकसाभा क्षेत्र पर सबसे ज्यादा समय तक भाजपा का कब्जा रहा. इसके बावजूद यह क्षेत्र उपेक्षित है. क्योंकि संसद में कोडरमा की आवाज बुलंद नहीं हुई. गिरिडीह जिला आकाशी क्षेत्र रहने के बाद भी उपेक्षित रहा है. कोडरमा की मौजूदा संसद का काम धरातल पर कहीं दिख नहीं रहा है. पहले से क्षेत्र समस्याओं से जूझता रहा है और आज भी जूझ रहा है. बेरोजगारी और पलायन से लोग परेशान हैं. बैठक में विनय संथालिया, बालमुकुंद यादव, कैलाश सिंह, महेंद्र यादव आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही