Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : कम बारिश के बावजूद किसानों ने खेतों में बोए मकई, लहलहा रही है फसल

Advertisement
Advertisement
Giridih : कम बारिश के बावजूद गिरिडीह प्रखंड के जंगलपुर गांव में मकई के फसल लहलहा रहे हैं. जंगलपुर गांव आदिवासी बहुल गांव है. इस गांव में 95 प्रतिशत संथाल आदिवासी हैं. गांव में वृहद पैमाने पर धान, मकई और हरी सब्जियों की खेती की जाती है. इस वर्ष बारिश कम हुई है, जिसका असर खेती पर पड़ा है. जिले में मकई की पैदावार भी कम हुई है. इस संबंध में जंगलपुर गांव के किसान सुनील मरांडी ने बताया कि बारिश नहीं होने से मैं निराश जरूर हूं, लेकिन हिम्मत नहीं हारा. खेत में लगे मकई के पौधे को जैसे-तैसे बचाया. यहां की जमीन उर्वर है. नदी-नाले के पानी से खेत की सिंचाई की. इसी गांव के अन्य किसान लॉरेंस मरांडी, सनातन मरांडी, मुन्ना मरांडी, लखीराम मरांडी, रामु मरांडी ने बताया कि नदी-नाले से मकई खेत की सिंचाई की. फसल खेत में लहलहा रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=384490&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : बाबूलाल के गढ़ धनवार से शुरू हुई ज़िला कांग्रेस की गौरव यात्रा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही