Search

 
 
 

गिरिडीह : गावां का विकास भजपा की देन- बाबूलाल

 
Ganwa (Giridih) : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि गावां क्षेत्र का विकास भाजपा की देन है. पहले यह काफी पिछड़ा इलाका था. मरांडी शुक्रवार को गावां के लोढ़ियाटांड़ मैदान में भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. कहा कि सुदूरवर्ती गांवों में सड़क, पुल-पुलिया कहीं नहीं था. लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था. मैं जब राज्य का मुख्यमंत्री बना, तो इस क्षेत्र का समुचित विकास किया. गांवों में घर-घर बिजली पहुंचाई, लोगों को आवास की सुविधा भी दी. क्षेत्र में उग्रवाद चरम पर था. लोग घर से निकलने में भी डरते थे. भाजपा के शासनकाल में ही इन क्षेत्रों में पुलिस पिकेट की स्थापना की गई. जिससे क्षेत्र में शांति है. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में ढिबरा रोजगार का साधन है. राज्य की मौजूदा सरकार ने इसे छीनने का काम किया है. गरीब जब घर बनाने के लिए नदी से बालू उठाता है, तो उसे रोका जाता है. गठबंधन की सरकार में ईडी की छापेमारी में नोटों के बंडल मिल रहे हैं. उन्होंने लोगों से चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. सभा को लक्ष्मण सिंह, अशोक उपाध्याय, चुन्नू कान्त, उषा देवी आदि ने भी संबोधित किया. यह भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-hemant-was-developing-the-poor-bjp-got-scared-and-put-him-in-jail-kalpana/">पाकुड़

: गरीबों का विकास कर रहे थे हेमंत, घबराई भाजपा ने उन्हें जेल में डाल दिया- कल्पना 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही