Search

 
 
 

गिरिडीह : घोरचांची में रामकथा में उमड़े श्रद्धालु

 
Pirtand (Giridih) : पीरटांड़ प्रखंड नावाडीह पंचायत स्थित घोरचांची में तीन दिवसीय रामकथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. कथा का शुभारंभ शनिवार को कलशयात्रा के साथ हुआ. कलशयात्रा मंदिर परिसर से से निकलकर पंचायत के विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची. जहां पंडित शरत भक्त, रामकिंकर उपाध्याय व प्रभाकर पाठक ने पूरे विधि-विधान से पूजन-अनुष्ठान कराए. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नू कांत, दिनेश यादव ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. रात्रि में किशोरी प्रिया ने रामकथा सुनाई. इससे पहले दिन में कलशयात्रा के साथ रामदूतों ने जुलूस निकाला, जिसमें अयोध्या से आए अक्षत और आमंत्रकार्ड को आसपास के सभी गांवों में घूम-घूमकर बांटा गया. आयोजन में रितेश पंचम सिंह, शंकर सिंह, सुभाष सिंह, विक्रम सिंह, संतोष कुमार, आशीष सिंह, गौतम सिंह, संजय सिंह, प्रीतम पंडित, राहुल पंडित, केदार राय आदि की अहम भूमिका रही. यह भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/when-pm-modi-congratulated-manipur-meghalaya-and-tripura-on-their-foundation-day-congress-taunted-havent-gone-till-now/">पीएम

मोदी ने मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर बधाई दी, तो कांग्रेस ने तंज कसा, अब तक वहां गये नहीं…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही