Search

 
 
 

गिरिडीह : शारदीय नवरात्र को लेकर पचम्बा में भक्तों ने निकाली कलश यात्रा

 
Giridih : शारदीय नवरात्र को लेकर पचम्बा सार्वजनिक दुर्गा मंडप की ओर से 26 सितंबर को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा की शुरुआत सार्वजनिक दुर्गा मंडप से की गई. दुर्गा मंडप से निकलकर कलश यात्रा पचम्बा बाजार, रज्जाक चौक, मेन रोड होते हुए बरतर काली मंडा पहुंची. यहां भक्तों ने काली मंडा की परिक्रमा की. परिक्रमा के बाद श्रद्धालु वापस सार्वजनिक दुर्गा मंडप पहुंचे, जहां यात्रा समाप्त हुई. इसके बाद मंदिर के पुजारियों ने मंत्रोच्चार के साथ माता शैलपुत्री का आह्वान कर कलश की स्थापना की. पूरे विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई. कलश यात्रा के आयोजन में पूजा समिति के अनिल गुप्ता, दीपक साह, महादेव पांडेय, राजेश कुशवाहा, गौतम सोनी, आयुष कुमार, ऋतिक कंधवे, संतोष तिवारी आदि ने सराहनीय योगदान किया. गौरतलब है कि कोरोना के कारण यहां दो साल कलश यात्रा नहीं निकाली जा सकी थी. इस साल भक्तों ने काफी उत्साह के साथ कलश यात्रा निकाली. गाज़े-बाज़े के साथ निकाली गई यात्रा में श्रद्धालु मां दुर्गा के जयकारे लगाते आगे बढ़ रहे थे. यह">https://lagatar.in/giridih-giridih-eleven-beat-pvc-by-2-1-goal-on-day-2-of-football-league-tournament/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : फुटबॉल लीग टूर्नामेंट के दूसरे दिन गिरिडीह एलेवन ने पीवीसी को 2-1 गोल से हराया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही