Search

 
 
 

गिरिडीह : श्रावण माह की तिसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

 
सैकड़ों लोगों ने किया भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक   
Giridih : पवित्र श्रावण माह की तिसरी सोमवारी के पावन अवसर पर शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही. शहर से लेकर गांव तक बोलबम व हर-हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा. जिले के हर शिव मंदिर में भक्तों ने पूरी श्रद्धा व आस्था के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया. जिले के साथ कई प्राचीन शिव मंदिरों में अहले सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी. लोगों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और बेलपत्र, फुल व प्रसाद अर्पित कर सुख, समृद्धि और निरोगीकाया की कामना की. इस क्रम में उसरी नदी के तट पर स्थित दुखहरणनाथ मंदिर के अलावा शहर के विश्वनाथ मंदिर, पंच मंदिर, शिव-महावीर मंदिर, पचंबा स्थित नर्मदा-शिव मंदिर सहित हर शिव मंदिरों में एक जैसा ही दृश्य देखने को मिला. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=709138&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती का शव बरामद, पुलिस शिनाख्त में जुटी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही