Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : तिसरी में डायरिया का प्रकोप, 7 लोग आक्रांत, 2 रेफर

Tisri (Giridih) : तिसरी प्रखंड के जोड़ासिमर गांव में डायरिया फैल गया है. गांव के आधा दर्जन से अधिक लोग डायरिया से आक्रांत हैं. इनमें से 5 लोग एक ही परिवार के हैं. सूचना मिलते ही तिसरी प्रखंड स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉ. अनिता टोप्पो के नेतृत्व में गांव पहुंची और पीड़ितों के इलाज में जुट गई. प्राथमिक उपचार के बाद सभी पीड़ितों को इलाज के लिए एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिसरी ले जाया गया. वहां से दो गंभीर मरीजों बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया. बताया गया कि सभी पीड़ित लोग गांव स्थित एक पुराने कुएं का दूषित पानी पीते थे. दूषित पानी पीने के कारण ही डायरिया की चपेट में आ गए. डॉ. अनिता टोप्पो ने बताया कि पीड़ितों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हुआ. इलाज के बाद पांच लोगों को घर भेज दिया गया, जबकि दो का इलाज सदर अस्पताल गिरिडीह में चल रहा है. यह भी पढ़ें : बोले">https://lagatar.in/rakesh-tikait-said-if-tractor-had-turned-towards-parliament-on-january-26-work-would-have-been-done-like-bangladesh/">बोले

राकेश टिकैत, 26 जनवरी को ट्रैक्टर संसद की ओर घुमा देते तो बांग्लादेश की तरह काम निपट जाता…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही