Search

 
 
 

गिरिडीह : नक्सल प्रभावित क्षेत्र पहुंचे डीआईजी, अंतरराज्यीय चेकपोस्ट का किया निरीक्षण

 
Giridih : विधानसभा चुनाव पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर हजारीबाग रेंज के डीआईजी सुनील भास्कर सोमवार को गिरिडीह जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र पहुंचे. उन्होंने नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया. यह चेकपोस्ट हजारीबाग जिला मुख्यालय से करीब 180 किलोमीटर दूर है. चेकपोस्ट पर पुलिस पदाधिकारी व मजिस्ट्रेट मुस्तैद थे. वहां सभी वाहनों की सघनता से जांच की जा रही थी. सड़क के दोनों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. डीआईजी ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छोटे-बड़े सभी वाहनों की जांच करें. अगर किसी वाहन से आपत्तिजनक सामग्री, मोटी रकम, शारीब आदि मिलती है, तो जब्त कर तत्काल जिला प्रशासन को सूचित करें. यह भी पढ़ें : लोहरदगा:">https://lagatar.in/candidate-pawan-filed-nomination/">लोहरदगा:

लोकहित अधिकार पार्टी के प्रत्याशी पवन ने किया नामांकन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही