Search

 
 
 

गिरिडीह : सदर अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे खराब, मरीज पेरशान

 
Giridih : सदर अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे विगत तीन माह से खराब है. मरीजों को ज्यादा रुपए खर्च कर बाहर एक्स-रे कराना पड़ रहा है. प्रतिदिन करीब 25 मरीज एक्स-रे कराने आते हैं. 15 फरवरी 2022 को इसे इंस्टाल किया गया था. टेक्नीशियन सूरज लाल ने बताया कि कंट्रोल पैनल से धुआं निकलने के बाद मशीन खराब हो गई. एक्स-रे मशीन विजन कंपनी की है. मरम्मत के लिए कंपनी को कई बार फोन किया गया, कंपनी टालमटोल कर रही है. मशीन गारंटी पीरियड में है. मशीन संचालन के लिए तीन कर्मी कार्यरत हैं.

कंपनी को भेजा गया है पत्र

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. उपेंद्र दास ने बताया कि मशीन मरम्मत करने के लिए कंपनी को पत्र भेजा गया है. कंपनी ने किसी कारीगर को नहीं भेजा है. मशीन गारंटी पीरियड में है. कारीगर के आने का इंतजार है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=408190&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : हर पल बदल रही है नए कांग्रेस जिलाध्यक्ष को लेकर राजनीतिक फिजा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही