Search

 
 
 

दिलीप दास हत्याकांड : परिजनों से मिले मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, सहयोग राशि सौंपी, न्याय का भरोसा दिलाया

मंत्री ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सरकारी सहायता का भरोसा दिलाया और आर्थिक सहयोग राशि सौंपी. बता दें कि कोयला चोरी को लेकर सीसीएल कोलियरी क्षेत्र में हुई लोगों के बीच झड़प हुई थी. इसी दौरान दिलीप दास की  हत्या कर दी गयी थी.
 

Giridih :  गिरिडीह  स्थित सीसीएल क्षेत्र के खंडीहा निवासी 25 वर्षीय युवक दिलीप दास की हत्या मामले ने तूल पकड़ लिया है. आज शुक्रवार सुबह विधायक सह झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे.

 

मंत्री ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सरकारी सहायता का भरोसा दिलाया और आर्थिक सहयोग राशि सौंपी. बता दें कि कोयला चोरी को लेकर सीसीएल कोलियरी क्षेत्र में हुई लोगों के बीच झड़प हुई थी.

 

इसी दौरान दिलीप दास की  हत्या कर दी गयी थी.  सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जायेग. कहा कि  पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सरकार गंभीरता से कदम उठा रही है.

 

उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद सुनिश्चित की जाये. मंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में राजनीति नहीं, बल्कि मानवता के आधार पर परिवार के साथ खड़े होने की जरूरत है.   

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही