Search

 
 
 

गिरिडीह : गांडेय से निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश वर्मा ने चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

 
Gandey (Giridih) : गांडेय विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश वर्मा ने शनिवार को गांडेय प्रखंड के जोराआम में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया. लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आम जनता की इच्छा से चुनाव मैदान में उतरे हैं. यदि जनता का आशीर्वाद मिला, तो गांडेय विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई लकीर खीचेंगे. बदलाव के लिए युवाओं को आगे आना होगा. उन्होंने कहा कि आजादी के इतने वर्ष बाद भी गांडेय विधानसभा में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं लोगों को नही मिल पाई हैं. युवाओं को रोजगार की तलाश के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ रहा है. इस बार गांडेय की जनता बदलाव के मूड में है. मुझे सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है. मौके पर सुनील रवानी, विकास पाठक, सचिन गुप्ता, श्याम वर्मा, राम वर्मा, अमित पांडेय, सौरभ गुप्ता, मुकेश वर्मा, राजू मंडल, नंदू रवानी, मनोज मंडल आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rs-3-lakh-seized-from-innova-car-at-chirkunda-check-post/">धनबाद

: चिरकुंडा चेकपोस्ट पर इनोवा कार से 3 लाख रुपए जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही