Search

 
 
 

गिरिडीह : हथियागढ़ घाटी में एंबुलेंस व टैंकर में सीधी टक्कर, 2 मरीज समेत 3 घायल

 
Dhanwar (Giridih) : घोरथंभा ओपी क्षेत्र की हथियागढ़ घाटी में मंगलवार की दोपहर एंबुलेंस और टैंकर के बीच आमने-सामने टक्कर में एंबुलेंस चालक व 2 मरीज घायल हो गए. दुर्घटना में एंबुलेंस पूरी तरह क्षतिग्रत हो गई, जबकि टैंकर खाई में गिरकर फंस गया. पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार, बिरनी थाना क्षेत्र के बिरंदा निवासी एंबुलेंस चालक अशोक साव अपने गांव की ही मरीज सुदामा देवी व धनवार के पड़रिया निवासी मरीज साबिया देवी को एंबुलेंस से लेकर होम्योपैथ चिकित्सक को दिखाने गावां जा रहा था. रास्ते में डोरंडा-मालड़ा मुख्य सड़क पर हथियागढ़ घाटी में सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी. दुर्घटना में एंबुलेंस चालक समेत दोनों महिला मरीज गंभीर रूप से घायल हो गईं. एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए. टैंकर चालक भागने में सफल रहा. मौके पर पहुंचे घोरथंभा ओपी के एएसआई रजनीश कुमार व जवानों ने काफी मशक्कत के बाद घायलों को एंबुलेंस से निकाला और इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भेजा. ओपी प्रभारी विभूति देव ने बताया कि तीनों घायलों की स्थिति नाजुक है. दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-nomination-of-three-candidates-canceled-due-to-investigation/">धनबाद

: जांच में तीन प्रत्याशियों का नामांकन रद्द
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही