Search

 
 
 

गिरिडीह : स्कॉर्पियो व अंबेसडर कार में सीधी टक्कर, 6 लोग घायल

 

चतरो-चकाई मुख्य मार्ग पर पथराटांड़ के पास हादसा, एंबेसडर से शराब बरामद

Giridih : गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के चतरो-चकाई मुख्य मार्ग पर पथराटांड़ के पास 22 अगस्त मंगलवार को एक स्कॉर्पियो (संख्या JH15क्यू 6568) और अंबेसडर कार (संख्या JH09AY-0910) में आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में दोनों वाहनों पर सवार 6 लोग घायल हो गए. घायलों में देवरी चतरो गांव की यशोमति देवी (60 वर्ष), सरस्वती देवी (55 वर्ष), सोनालिका देवी (30 वर्ष) व धनबाद के चासनाला निवासी सरोज प्रसाद (45 वर्ष), अनुज कुमार (15 वर्ष) व प्राची कुमारी (13 वर्ष) शामिल हैं. सरोज प्रसाद, अनुज कुमार व प्राची कुमारी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपकार के बाद सरोज प्रसाद को बेहतर उपचार के लिए गिरीडीह भेज दिया गया. वहीं यशोमति देवी, सरस्वती देवी व सोनालिका देवी को चतरो स्थित निजी नर्सिंग हेाम में भर्ती  कराया गया. जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें धनबाद रेफर कर दिया. इससे पूर्व घटना की सूचना पर थाना प्रभारी सूरज कुमार, एएसआई राधेश्याम चौधरी पथराटांड़ पहुंचे और घायलों को अस्प्ताल पहुंचाया. दुर्घटनाग्रस्त एंबेसडर कार से पुलिस ने शराब की कई बोतलें बरामद की है. शराब को बोरे में भरकर वाहन में छिपाकर रखा गया था. देवरी थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि  शराब कहां ले जाई जा रही थी, इसकी जांच की जा रही है. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-kasmars-youth-committed-suicide-after-a-dispute-with-his-wife/">बोकारो

: पत्नी से विवाद के बाद कसमार के युवक ने कर ली आत्महत्या  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही