Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : निदेशक प्रमुख ने सीएस के साथ की वीसी, कोरोना को लेकर किया अलर्ट

Giridih : स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख डॉ.वीरेंद्र कुमार सिंह ने सोमवार 3 अप्रैल को सिविल सर्जन के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर योजनाओं की जानकारी ली. साथ ही कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की कोताही व लापरवाही ना हो. निदेशक प्रमुख ने राज्य में कोरोना के नए वेरिएंट आने के बाद जिले में चौकसी बरतने का निर्देश दिया. कहा कि कोविड प्रोटोकॉल के पालन में गंभीर रवैया अपनाएं. कहा कि थोड़ी भी लापरवाही राज्य में गंभीर स्थिति पैदा कर सकती है. सिविल सर्जन डॉ.एसपी मिश्रा ने बताया कि निदेशक प्रमुख ने मधुमेह, उच्च रक्तचाप व कैंसर की स्क्रीनिंग की गतिविधियों में तेजी लाने का निर्देश दिया. निर्देशक प्रमुख ने हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के निर्माण कार्य में भी तेजी लाने को कहा. यह">https://lagatar.in/bengabad-hundreds-of-people-participated-in-the-funeral-procession-of-langur/">यह

भी पढ़ें : बेंगाबाद : लंगूर की शव यात्रा में शामिल हुए सैंकड़ों लोग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही