Search

 
 
 

गिरिडीह : बस स्टैंड परिसर में पसरी है गंदगी, नगर निगम मौन

 
Giridih : नगर निगम क्षेत्र स्थित बस स्टैंड में गंदगी पसरी है. गंदगी हटाने को लेकर नगर निगम मौन है. शहर के बीचोबीच स्थित यह बस स्टैंड राज्य के बड़े बस स्टेंडों में से एक है. इस स्टैंड से प्रतिदिन रांची समेत बिहार, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के लिए बसें खुलती है. हजारों यात्री प्रतिदिन यहां से सफर करते हैं. यात्रियों को हमेशा आना-जाना लगा रहता है. स्टैंड की नालियां कचड़े से भरा है. कचड़े के कारण पानी की निकासी नहीं होती. धीरे-धीरे पानी सड़ने से दुर्गंध फैलती है. जेएमएम जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने बस स्टैंड में व्याप्त गंदगी के लिए नगर निगम को जिम्मेवार ठहराया है. कहा कि नगर निगम से गंदगी लगे होने का वजह पूछा जाना चाहिए. डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ ने बताया कि गंदगी बहुत जल्द हटवा दी जाएगी.  बहुत जल्द बस स्टैंड साफ-सुथड़ा नजर आएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=392142&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : रायशुमारी व शॉर्टलिस्ट के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के दो दावेदार आमने-सामने [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही