Search

 
 
 

गिरिडीह : सड़क पर बह रहा घरों का गंदा पानी, राहगीरों को परेशानी

 

ग्रामीणों ने किया विरोध, मुखिया से की शिकायत

Ganwa (Giridih) : गावां की नगवां पंचायत अंतर्गत चक गांव के ग्रामीणों ने सड़क पर घरों का गंदा पानी बहाने का विरोध किया है. लोगों ने बताया कि सावन में दर्जनों महिला-पुरुष इसी मार्ग से शिव मंदिर में पूजा करने प्रतिदिन जाते हैं. सड़क पर नाली का पानी बहने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने नगवां पंचायत के मुखिया को लिखित आवेदन देकर इस पर रोक लगाने की मांग की है. ग्रामीणों ने बताया कि कई बार मना करने पर भी लोग अपने घरों का गंदा पानी सड़क पर बहाने से बाज नहीं आ रहे हैं. इधर, मुखिया मेराज उद्दीन ने गांव पहुंचकर लोगों को सड़क पर नाली का नहीं बहाने की हिदायत दी. कहा कि अपने घर के अंदर ही पनसोखा बना लें. सरकार की ओर से पनसोखा बनाने के लिए पैसा दिया जा रहा है. अगर पानी बहाव की शिकायत दोबारा मिली तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि जिन्हें पनसोखा बनाना है, वे   लिखित आवेदन दें. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-deputy-chief-saba-anjum-distributed-dhoti-sari-to-the-needy/">गिरिडीह

: उपप्रमुख सबा अंजुम ने जरूरतमंदों को बांटी धोती-साड़ी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही