Search

 
 
 

गिरिडीह : जिला परिषद् की सामान्य बैठक में विकास योजनाओं पर चर्चा

 
Giridih : जिला परिषद् सभागार में 4 जनवरी को जिला परिषद् की सामान्य बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद् अध्यक्ष मुनिया देवी ने की. बैठक में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई. गावां जिला परिषद् सदस्य नाजिया खातून ने गावां में शौचालय निर्माण कार्य पूरा नहीं करने वाले संवेदक का लाइसेंस रद्द करने की मांग की. बिरनी प्रखंड प्रमुख रामू बैठा ने भलवाही टोला में दो वर्षों से बंद पड़े सोलरयुक्त टंकी चालू करने की मांग की. गिरिडीह विधायक प्रतिनिधि प्रमिला मेहरा ने चेताडीह मातृत्व अस्पताल में अल्ट्रासाउंड चालू करने की मांग की. धनवार जिला परिषद् सदस्य सिराज अंसारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलहारा की बदहाली पर रोष प्रकट करते हुए सुधार की मांग की. देवरी जिला परिषद् सदस्य उस्मान अंसारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में महिला चिकित्सक को बहाल करने की मांग की. जमुआ जिला परिषद् सदस्य विजय कुमार पांडेय ने जमुआ स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक की बहाली की मांग की. डुमरी जिला परिषद् सदस्य बैजनाथ महतो ने रेफरल अस्पताल डुमरी में व्याप्त गंदगी साफ करवाने की मांग की. बैठक में गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, बगोदर विधायक विनोद सिंह, डीडीसी शशि भूषण मेहरा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी शिवशंकर प्रसाद, जिला परिषद् उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव समेत  सभी जिला परिषद सदस्य, प्रमुख व विभागीय अधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=517730&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : आंगनबाड़ी केंद्र अड़सार में चोरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही