Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : जिप की पहली बैठक में कई योजनाओं पर चर्चा

Giridih : गिरिडीह (Giridih)-  जिला परिषद् (जिप) सभागार में 25 जुलाई को जिला परिषद् की पहली बैठक में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई. बैठक की अध्यक्षता जिप अध्यक्षा मुनिया देवी ने की. बैठक में अमृत सरोवर पर चर्चा के दौरान निर्णय लिया गया कि प्रत्येक जिप क्षेत्र में एक-एक अमृत सरोवर का निर्माण किया जाएगा. प्रत्येक प्रखंडों में होने वाले प्रखंड प्रमुख की बैठक में जिप अध्यक्षा और उपाध्यक्ष को बुलाना जरूरी है. बैठक में जिप की आय का स्रोत बढ़ाने पर चर्चा की गई. कहा गया कि जिप की खाली पड़ी जमीन पर दुकानों का निर्माण किया जाएगा. बैठक में गिरिडीह जिले को सुखाड़ घोषित करने की मांग की गई. बैठक में सभी जिप सदस्यों ने अपना परिचय दिया. उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव ने कहा कि जिन विभागों में मनमानी है, उन विभागों की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद, डीईओ पुष्पा कुजूर समेत विभिन्न विभागों को पदाधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=367989&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : अनियंत्रित होकर सीआरपीएफ का वाहन पलटा, एक दर्जन जवान घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही