Search

 
 
 

गिरिडीह : धनवार क्षेत्र में पशुओं में तेजी से फैल रही बीमारी, किसान चिंतित

 

रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग ने नहीं की कोई पहल : पासवान

Dhanwar (Giridih) : धनवार प्रखंड के गांवों में पशु में आई बीमारी से किसान काफी चिंतित हैं. यह बीमारी कई गांवों में फैल चुकी है, जिससे कई पशुओं की मौत भी हो गई है. धनवार प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शंकर पासवान ने 15 सितंबर को जारी बयान में जिला पशुपालन विभाग पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि बीमारी की रोकथाम के लिए विभाग ने अब तक कोई पहल नहीं की है. पशुपालन पदाधिकारी मौन साधे हुए हैं. किसान प्राइवेट पशु चिकित्सक से पशुओं का इलाज कराने को मजबूर हैं. इलाज भी महंगा पड़ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि 10 दिन पहले प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी को फोन कर बीमार पशुओं के इलाज व टीकाकरण के लिए कैंप लगाने का आग्रह किया गया था, लेकिन कोई पहल नहीं हुई. उन्होंने पशुओं को महामारी से बचाने के लिए विभागीय पदाधिकारी से जल्द कैंप लगाकर इलाज कराने की मांग की. साथ ही प्रभावित किसानों को सरकार से राहत दिलाने का भी आग्रह किया. इधर, पशु चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पशुओं में बीमारी फैलने की शिकायत मिली है. जल्द ही कैंप लगाकर पशुओं का इलाज शुरू किया जाएगा. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-woman-dies-in-sadar-hospital-uproar-by-family-members/">बोकारो

: सदर अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों का हंगामा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही