Search

 
 
 

गिरिडीह : दिव्यांगों के बीच कृत्रिम अंगों का वितरण

 
Giridih : गिरिडीह (Girididh)- जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं मारवाड़ी युवा मंच के संयुक्त तत्वाधान में 8 जुलाई को रेड क्रॉस भवन में दिव्यांगों के बीच कृत्रिम अंगों का वितरण किया गया. शिविर में 10 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, 4 दिव्यांगों को व्हीलचेयर और 6 दिव्यांगों को वैशाखी दिया गया. शिविर में कुल 92 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग दिए गए. स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने ट्राई साइकिल वितरण कर कार्यक्रम की शुरूआत की. विधायक ने दोनों संस्थाओं की पहल की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में होने वाले ऐसे कार्यक्रमों में वे व्यक्तिगत तौर पर जरूर भाग लेंगे. कृत्रिम अंग वितरण करने के लिए 14 चेंबर सदस्यों ने आर्थिक सहयोग किया था. बालमुकुंद स्पंज आयरन प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से 10 ट्राई साइकिल और 5 व्हीलचेयर मुहैया की गई. कार्यक्रम को चेंबर अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला, प्रेरणा शाखा की अध्यक्षा अर्चना केडिया, सचिव रिया अग्रवाल, रेड क्रॉस के सचिव राकेश मोदी और मारवाड़ी युवा मंच के सचिव अभिषेक छपरिया ने संबोधित किया. प्रमोद कुमार, राकेश मोदी और राखी झुनझुनवाला को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन विकास खेतान ने किया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में चेंबर सचिव विकास खेतान, रिया अग्रवाल, पूनम चिरानिया, सरिता मोदी, कविता राजगढ़िया, धीरज जैन, अभिषेक छपरिया और मुकेश जालान की सराहनीय भूमिका रही. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=352481&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : सोबरन धोती साड़ी राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना-विधायक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही