Search

 
 
 

गिरिडीह : आरके महिला कॉलेज में महिलाओं के बीच औषधीय पौधों का वितरण

 
Giridih : गिरिडीह (Giridih)- आरके महिला कॉलेज परिसर में पतंजलि योग परिवार की ओर से महिलाओं के बीच  औषधीय पौधों का वितरण किया गया. योग शिक्षिका पुष्पा शक्ति ने कहा कि इस कॉलेज में प्रत्येक दिन योग कक्षा का आयोजन किया जाता है. शहरी क्षेत्र की दर्जनों महिलाए योग कक्षा में शामिल होती हैं. स्वस्थ रहने के लिए योगाभ्यास करना जरूरी है. नियमित योगाभ्यास करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है. डायबिटीज व हाई प्रेशर रोग से ग्रस्त मरीज नियमित योगाभ्यास से बीमारी ठीक कर सकते हैं. योगाभ्यास के बाद महिलाओं के बीच गिलॉय और पान पत्ते के पौधों का वितरण किया गया. दोनों पौधे ओषधीय गुणों से भरपूर है. गिलोय कई बीमारियों को नियंत्रित करता है. पान के पत्ते से सर्दी, जुकाम और मुंह की दुर्गंध का उपचार किया जा सकता है. इसी कॉलेज की रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. आरती वर्मा ने कहा कि पर्यावरण रक्षा को लेकर हम सभी लोगों को पौधारोपण करना चाहिए. मौके पर सपना राय, रेखा सिन्हा, लक्ष्मी छाया, सीमा लाल, प्रमिला सिन्हा, विनीता देवी, रेखा गुप्ता, शकुंतला वर्णवाल, पुष्पलता त्रिवेदी, अनिता गुप्ता, उषा चौरसिया समेत अन्य महिलाएं मौजूद थीं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=365351&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : कम अवधि वाले धान की खेती करें, फायदे में रहें- सुरेंद्र सिंह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही