Search

 
 
 

गिरिडीह : रेफरल अस्पताल राजधनवार में यक्ष्मा मरीजों के बीच पौष्टिक खाद्य सामग्री का वितरण

 
Dhanwar (Giridih) : रेफरल अस्पताल राजधनवार में यक्ष्मा मरीजों के बीच बुधवार को पौष्टिक खाद्य सामग्री का वितरण किया गया. खाद्य सामग्री की व्यवस्थ अस्पताल भवन का निर्माण करवा रहे संवेदक राजेश शर्मा ने की थी. जिसका वितरण समाजसेवी रामकिशोर सिंह ने किया. जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. रेखा कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मरीजो को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना है. उन्होंने समाजसेवियों से सहयोग देकर अभियान को सफल बनाने की अपील की. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरपी दास, जिला यक्ष्मा को-ऑर्डिनेटर वीरेंद्र यादव, सुरेश कुमार, अजय कुमार, भारती सुरेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार ,राजकुमार पासवान, राजकुमार यादव, सहदेव चौधरी, लायंस क्लब के उपाध्यक्ष पीके बर्णवाल आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-manisha-student-of-kasturba-vidyalaya-kasmar-got-first-prize-in-quiz/">बोकारो

: क्विज में कस्तूरबा विद्यालय कसमार की छात्रा मनीषा को पहला पुरस्कार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही