Search

 
 
 

गिरिडीह : मतदाता दिवस पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अधिकारियों व कर्मियों को दिलाई शपथ

 
Giridih : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को व्यवहार न्यायालय सभागार में न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मियों को जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीणा मिश्रा ने भारतीय लोकतंत्र को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई. मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सौरभ कुमार गौतम ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मताधिकार आम नागरिकों को प्रदान किया जाने वाला महत्वपूर्ण अधिकार है. लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग बिना भय, दबाव व लालच के करना चाहिए. मतदाता दिवस हम सभी को अपने इस अधिकार के प्रति न सिर्फ जागरूक करता है, बल्कि देश की लोकतंत्र को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए प्रेरित भी करता है. शपथ लेने वालों में गिरिडीह न्याय मंडल के सभी न्यायिक पदाधिकारी, न्यायिक कर्मचारी तथा पैनल अधिवक्ता शामिल थे. जिले के सभी प्रखंड स्थित विधिक सहायता केंद्रों में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने के समाचार हैं. केंद्रों में प्रतिनियुक्त पारा लीगल वालंटियर्स ने अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को शपथ दिलाई. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=536628&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : दिव्यांग शिविर में 105 दिव्यांगों की हुई जांच [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही