Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : घर में आराम फरमाता जिला बदर भाजपा नेता गिरफ़्तार, प्रशासन ने पांच महीने पहले किया है तड़ीपार

Giridih : जिला बदर होने के बाद भी अवैध व गैरकानूनी तरीके से शहर के बक्शीडीह रोड स्थित अपने घर में पिछले तीन दिनों से आराम फारमा रहे भाजपा नेता सह पूर्व वार्ड पार्षद शिवम आजाद को शनिवार सुबह नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी को गुप्त सूचना मिली थी. जिसके बाद अहले सुबह पुलिस शिवम के घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. बताया जाता है कि पुलिस को देखते ही शिवम घर के छत से कूद गया. जिसके कारण उसके पांव की एड़ी चोटिल हो गई. और भागने का मंसूबा धरा का धरा रह गया. मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया. पूर्व वार्ड पार्षद शिवम पर पहले से कई मामले दर्ज हैं. पांच महीने पहले जिला प्रशासन ने इसे जिला बदर किया था. इसके बाद भी यह बीते कई दिनों से लगातार गिरिडीह आ रहा था. मध्य प्रदेश में एक सड़क लूट की घटना में भी यह आरोपी था. तो जिले में अवैध शराब के कारोबार में यह जेल की हवा खा चुका है. इसके बढ़ते अपराध की घटनाओं के कारण ही जिला प्रशासन ने इसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की थी. यह">https://lagatar.in/giridih-stupid-hotel-name-delicious-food/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : नाम बेवकूफ होटल, खाना स्वादिष्ट [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही