Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : श्रीरामपुर पंचायत में भाकपा माले की जिला कमेटी की बैठक, निकाली गई गांव यात्रा

Advertisement
Advertisement
Giridih : भाकपा माले जिला कमेटी की बैठक 8 गस्त को श्रीरामपुर पंचायत में संपन्न हुई. बैठक में बगोदर विधायक विनोद सिंह और इंकलाबी नौजवान सभा के राष्ट्रीय महासचिव नीरज शामिल हुए. बैठक के बाद श्रीरामपुर पंचायत में गांव यात्रा निकाली गई. नागरिक अधिकारों को कूचल रही सरकार इससे पूर्व बैठक को संबोधित करते हुए बगोदर विधायक विनोद सिंह ने कहा कि मोदी सरकार लगातार देश के संविधान को ताक पर रखकर विरोध की आवाज़ और आम नागरिकों के अधिकारों को कुचल रही है. कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर कब्जा जमा कर देश पर तानाशाही थोपने की कोशिशें की जा रही है. नये हिंदुस्तान का जो सपना देखा था उन सपनों की हत्या की जा रही है. सरकार देश के नागरिकों और नौजवानों के जरूरी सवालों पर अमल करने के बजाय नफ़रत का कारोबार चला कर देश के भाईचारे पर प्रहार कर रही है. नोजवानों को मिले सम्मानजनक रोज़गार गांव यात्रा के दौरान राष्ट्रीय महासचिव नीरज ने कहा कि देश में आधे से अधिक आबादी नौजवानों की है. कोई भी देश अपने नौजवान आवाज को सम्मानजनक रोजगार देकर ही तरक्की कर सकता है. उन्होंने नौकरियों में ठेकाकरण, अग्निपथ भर्ती योजना, बुलडोजर राज और नफरत के खिलाफ़ सम्मानजनक रोजगार के लिए देश के नौजवानों को संगठित होने का आह्वान किया. मौके पर सनातन साहू, सोनू रब्बानी, रंजीत सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-live-here-die-here-where-else-to-go/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : जीना यहां…मरना यहां…इसके सिवा जाना कहां [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही