Search

 
 
 

गिरिडीह : कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष के साथ जिला संयोजक ने की बैठक

 
Giridih : कांग्रेस के जिला संयोजक कुमार गौरव ने 6 अक्टूबर को स्थानीय परिसदन में जिले के नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष व प्रदेश प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. ज़िलाध्यक्ष नरेश वर्मा की अध्यक्षता में योजित इस बैठक में संगठन के कार्यक्रम और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गई. नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों को कई टास्क दिये गये. जिला संयोजक कुमार गौरव ने कहा कि पद हासिल करने के बाद चुपचाप बैठ जाना अब कांग्रेस में नहीं चलेगा. सदस्यता अभियान व भारत जोड़ो यात्रा को फोकस करते हुए कहा कि पद की जिम्मेवारी मिली है तो इस पर खरा उतरना होगा. मौके पर डॉ.मंजू कुमारी, अजय सिन्हा, सतीश केडिया, अशोक विश्वकर्मा, जैनुल अंसारी, राज किशोर सिंह, सद्दाम हुसैन, बड़कू मुर्मू, महेश्वरम इमाम, नागेश्वर मंडल, निरंजन तिवारी, मनोज राय, रणधीर चौधरी, निरंजन राय आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-pds-shopkeepers-protest-against-cancellation-of-license/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : लाइसेंस रद्द करने के विरोध में पीडीएस दुकानदारों ने दिया धरना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही