Search

 
 
 

गिरिडीह जिला कोरोना वैक्सीनेशन में लक्ष्य से पीछे

 
Giridih : गिरिडीह (Giridih)- गिरिडीह जिला कोरोना वैक्सीनेशन में लक्ष्य से पीछे है. कोरोना की दूसरी लहर के बाद जिले में वैक्सीनेशन पर जोर दिया गया. अब तक 15 लाख लोगों को पहली डोज तथा 987755 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है. जबकि लक्ष्य 18 लाख 17 हजार 312 वैक्सीनेशन का है. 70 फ़ीसदी वैक्सीनेशन के बाद ही कोरोना संक्रमण के संभावित खतरे को टाला जा सकता है. जिले में 18 .17 लाख लोगों को लगाना है वैक्सीन विभिन्न आयु वर्ग के 18,17,312 लोगों का वैक्सीनेशन करना है. इनमें सर्वाधिक संख्या युवाओं की है. 11,70,118 युवाओं का टीकाकरण किया जाना है. 9 लाख युवा पहली डोज तथा 6 लाख युवा दूसरी डोज ले चुके हैं. करीब 50% युवा अभी भी वैक्सीनेशन वंचित हैं. बगोदर है अव्वल टीकाकरण मामले में बगोदर प्रखंड अव्वल है. पहली डोज लेने वालों की संख्या 1.978 व दूसरी डोज लेने वालों की संख्या 1. 40 लाख है. जबकि लक्ष्य 2.23 लाख वैक्सीनेशन का है. बिरनी, गामा और पीरटांड़ प्रखंड दूसरी डोज मामले में 50% का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया है. रफ्तार धीमी पर निरंतर सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ने कहा कि वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी जरूर है लेकिन यह निरंतर जारी है. लोगों को दोनों डोज वैक्सीन लगाए जा रहे हैं. इसकी रफ्तार और तेज करने की जरूरत है. लोगों में जागरूकता की भी कमी है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=348458&action=edit">यह

भी पढ़ें : Giridih : पर्यावरण रक्षा के लिए लायंस क्लब ने किया पौधरोपण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही