Search

 
 
 

गिरिडीह : जिलास्तरीय फुटबॉल लीग टूर्नामेंट 24 सितंबर से शुरू

 
Giridih : गिरिडीह स्टेडियम में 24 सितंबर से जिलास्तरीय फुटबॉल लीग टूर्नामेंट प्रारंभ हुआ. इसका आयोजन गिरिडीह जिला फुटबॉल संघ ने किया है. टूर्नामेंट में जिले की 6 फुटबॉल टीमें भाग ले रही है. प्रतिभागी टीमें ये हैं- कॉलेज हॉस्टल गिरिडीह, प्रतिभा विकास क्लब फुटबॉल टीम, झारखंड स्पोर्टिंग पचंबा, गिरिडीह इलेवन, झारखंड क्लब बोड़ो, एसटीसी गिरिडीह. टूर्नामेंट का पहला मैच कॉलेज हॉस्टल गिरिडीह बनाम एसटीसी के बीच खेला गया. दोनों टीम एक-एक गोल दागकर बराबरी पर रहे. मैच शुरू होने से पूर्व झारखंड फुटबॉल संघ के महासचिव गुलाब रब्बानी, जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बारला, प्रतिभा विकास क्लब फुटबॉल टीम के सचिव नुरुल होदा, फिरोज अंसारी, बबलू सानू, सिराज अंसारी ने सभी प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त किया. टूर्नामेंट में रेफरी की भूमिका उदय मिश्रा, चिंटू हाजरा, दिनेश सोरेन और सुभाष लोध निभा रहे हैं. गिरिडीह के फुटबॉल कोच सुभाष तिर्की ने टूर्नामेंट के आयोजन में सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं. टूर्नामेंट का समापन 1 अक्टूबर को होगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=428942&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : बाबूलाल ने नक्सल प्रभावित इलाके का किया दौरा, सुनी समस्याएं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही