Search

 
 
 

गिरिडीह जिला दंगा मामले में नंबर वन, साल भर में 300 से अधिक केस दर्ज

गिरीडीह जिले में पिछले साल दंगा के 300 से अधिक मामले सामने आए. इनमें मारपीट के मामले भी शामिल हैं. जिले में सबसे अधिक दंगा के मामले पिछले साल फरवरी व अप्रैल माह में दर्ज किये गये. इन दोनों माह में दंगा की 35-35 घटनाएं हुईं.
 

Giridih : झारखंड के 24 जिलों में गिरीडीह दंगा के मामले में नंबर वन है. गिरीडीह जिले में पिछले साल दंगा के 300 से अधिक मामले सामने आए. इनमें मारपीट के मामले भी शामिल हैं. जिले में सबसे अधिक दंगा के मामले पिछले साल फरवरी व अप्रैल माह में दर्ज किये गये. इन दोनों माह में दंगा की 35-35 घटनाएं हुईं. जबकि दिसंबर में सबसे कम 18 मामले दर्ज किये गये.

 

 वहीं, जनवरी व मार्च में 26-26, मई में 32, जून में 27, जुलाई में 24, अगस्त में 29, सितंबर में 24, अक्टूबर में 28 व नवंबर में 25 दंगा की घटनाएं हुईं. 
जिले में दंगा व मारपीट की बढ़ती घटनाओं से लोग काफी परेशान हैं. बताया जाता है कि नजदीकी थाने में जानकारी देने के बाद भी पर्व के मौके पर दंगा की घटनाओं में कमी नहीं आई है. दंगा में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं.


इस संबंध में पूछे जाने पर गिरिडीह एसपी डॉ विमल कुमार ने बताया कि आपसी मारपीट व जमीन से संबंधित घटनाएं इसी रिकॉड में शामिल की जाती हैं. फिलहाल, पुलिस अपराध से संबंधित सभी प्रकार के मामलों को बेहतर ढंग से निबटा रही है. मामले सामने आने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही