Search

 
 
 

गिरिडीह: जिला तैलिक साहू सभा ने मनाई दानवीर भामाशाह जयंती

 
Giridih : जिला तैलिक साहू सभा ने 23 अप्रैल को साहू समाज भवन हुट्टी बाजार में दानवीर भामाशाह की जयंती मनाई. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बाल गोविंद साहू व संचालन धर्म प्रकाश ने किया. अतिथि के रूप में सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, उपमहापौर प्रकाश सेठ व सांसद प्रतिनिधि दिनेश कुमार यादव उपस्थित हुए.वक्ताओं ने कहा कि भामाशाह केवल दानवीर ही नहीं,बल्कि एक राष्ट्रभक्त व शूरवीर भी थे. जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व दान कर दिया. समाज में भामाशाह का डीएनए है. साहू समाज के कामों का लाभ समाज के तमाम लोगों को मिलता है. हमारा समाज शिक्षा के प्रति काफी जागृत है जिसके परिणाम स्वरूप प्रशासनिक सेवाओं में हमारे लोगों का चयन होने लगा है. विधायक सोनू ने अपने मद से भवन को 30 केवीए का जनरेटर प्रदान किया. मौके पर बाल गोविंद साहू, सत्यप्रकाश साहा, संजय कुमार साहू, उमा चरण प्रसाद साहू, श्याम सुंदर प्रसाद साहा, हरगौरी साहू, ब्रजनंदन प्रसाद साहू, गौरीशंकर साहू, सुचिता देवी, मनोज साहू, प्रवीण कुमार साहू, दीपक कुमार गुप्ता, विनिता साहा आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=617381&action=edit">यह

भी पढ़ें: तिसरी: मुंद्रिका यादव गोलीकांड का चौथा आरोपी भी गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही