Search

 
 
 

गिरिडीह : तीन घंटे विलंब से शुरू हुआ दिव्यांग जांच शिविर

 
Giridih : सदर अस्पताल में आयोजित दिव्यांग जांच शिविर 26 जून सोमवार को 9:00 की बजाय 12:00 से शुरू हुआ. विदित हो कि दिव्यांग शिविर का निर्धारित समय सुबह 9:00 बजे है, पर गठित टीम में शामिल डॉ राजीव कुमार, डॉ वीरेंद्र कुमार व डॉ फजल अहमद में कोई भी समय पर नहीं पहुंचा. दोपहर 12:00 बजे डॉक्टर राजीव कुमार पहुंचे और दिव्यांगों की जांच शुरू की. तब तक जिलेभर से आए दिव्यांग व उनके परिजन सदर अस्पताल में भटकते रहे. शिविर में मौजूद सहायक ने बताया कि जांच के लिए अब तक कुल 70 लोगों ने निबंधन कराया है. विदित हो कि माह में दो बार 8 और 25 तारीख को अस्पताल में दिव्यांग शिविर आयोजित की जाती है. 25 को रविवार की छुट्टी के कारण शिविर का आयोजन 26 को की गई. चिकित्सकों की लेटलतीफी के कारण जांच कराने आए दिव्यांगों को घंटों इंतजार करना पड़ा. मामले में सिविल सर्जन डॉ एस पी मिश्रा ने कहा कि चिकित्सक को लाठी से हॉका नहीं जा सकता है. चिकित्सकों की कमी भी विलंब की एक वजह है. फिर भी देखते हैं शिविर क्यों देर से शुरू की गई. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=679934&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : हथियारबंद बदमाशों ने दो युवकों को मारी गोली, हालत गंभीर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही