Search

 
 
 

गिरिडीह : बेलवाना पत्थर खदान से खनन व आपूर्ति रोकने का डीएमओ ने दिया निर्देश

 
पूर्व सीएम बाबूलाल जता चुके हैं आपत्ति, आंदोलन की दी थी चेतावनी
Tisri Giridih : गिरिडीह खनन पदाधिकारी सतीश नायक ने तिसरी अंचल के मौजा बेलवाना प्लॉट संख्या 75, रकवा 8.72 एकड़ क्षेत्र पर पत्थर खनन व आपूर्ति पर रोक लगाने का निर्देश दिया है. 30 जून गुरुवार को जिला खनन कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि बेलवाना स्थित पत्थर खदान का खान निरीक्षक ने निरीक्षण किया था. उस दौरान स्टॉक पंजी नहीं मिलने, अनुमोदन के अनुसार खनन नहीं होने,  खनन में लगे कर्मियों की सुरक्षा में लापरवाही, खदान के आस-पास वृक्षारोपण नहीं करने जैसी कई बड़ी अनियमितताएं पाई गई थी. इसी के आधार पर झारखण्ड लघु खनिज नियमावली के तहत खनन कार्य पर अगले आदेश तक रोक लगा दिया गया है.

माइनिंग से बेलवाना-मनसाडीह मुख्य मार्ग प्रभावित

बताया जाता है कि उक्त पत्थर खदान में किए जाने वाले ब्लास्ट से बगल से गुजरा बेलवाना - मनसाडीह मुख्य मार्ग पूरी तरह प्रभावित हो गया है. इस सड़क का ज्यादातर हिस्सा खदान की मिट्टी से ढंक गया है. सड़क पर जगह-जगह दरारें भी पड़ने लगी हैं. स्थानीय ग्रामीण कई बार इसकी शिकायत कर चुके थे.

बाबूलाल ने खान सचिव व खनन पदाधिकारी को कराया था अवगत

पूर्व मुख्यमंत्री सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी ने भी बीते दिनों उक्त खदान के खिलाफ सचिव और खनन पदाधिकारी से शिकायत की थी. मरांडी ने यहां की स्थिति से अधिकारियों को अवगत कराते हुए खनन को तत्काल बंद करने की मांग की थी. इस मामले में बाबूलाल ने आंदोलन की भी चेतावनी दी थी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=683771&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : नकली गुटखा बनाने के आरोप में एक गिरफ्तार, मशीन और गुटखा ज़ब्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही