Search

गिरिडीह : महापुरुषों को जातियों में न बांटें, वे पूरे मानव समाज के हैं- केदार हाजरा

जमुआ में मना शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह का शहादत दिवस

Jamua (Giridih) : शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमरांव सिंह का शहादत दिवस बुधवार को जमुआ प्रखंड के नउआशेर स्थित मदरसा मैदान में मनाया गया. कार्यक्रम में गिरिडीह जिले के कई गणमान्य लोग शरीक हुए. मुख्य अतिथि जमुआ विधायक केदार हारा ने अपने संबोधन में कहा कि कोई भी महापुरुष इसलिए महान बने क्योंकि उन्होंने सबके लिए काम किया. शेख भिखारी टिकैत उमरांव सिंह ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ जंग लड़ी थी. इन दोनों महान विभूतियों को पूरा देश आज भी याद करता है.

विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक मो. निजामुद्दीन ने कहा कि जंगे आजादी में जिन रण बांकुरों ने शहादत दी उन्हें मुल्क कभी भुला नहीं सकेगा. उन्होंने कहा कि मोहब्बत के माहौल को नफरत में बदलने की हर कोशिश नाकाम हुई है. इस बार भी यह कोशिश कामयाब नहीं होगी. मुल्क में गंगा जमुनी तहजीब जिंदा है और महफूज रहेगा. मौलाना जाकिर हुसैन ने कहा कि मुल्क सबका है. सबने इसे सिंचा है. आज कुछ लोगों की वफादारी पर शक किया जा रहा है. जंगे आजादी और मुल्क की बेहतरी में मुसलमानों की भागीदारी कम नहीं है. महापुरुषों को जातियों में बांटना गलत है. मौके पर जमुआ प्रखंड प्रमुख के प्रतिनिधि संजीत यादव, दिगम्बर प्रसाद दिवाकर, डॉ कलीम अंसारी, प्रो. मंजूर अंसारी, अनिल चौधरी, ओमप्रकाश महतो, मौलाना अनवर, डॉ हनीफ, मुस्तकीम अंसारी, रब्बुल हसन रब्बानी आदि मौजूद थे.

यह भी पढ़ें बाघ">https://lagatar.in/tiger-terror-tiger-seen-again-in-seraikela-kharsawan-district-fear-among-villagers/">बाघ

की दहशत: सरायकेला-खरसावां जिले में फिर दिखाई दिया बाघ, ग्रामीणों में खौफ

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//