Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : किसान पंचायत में गूंजा करो या मरो का नारा

Giridih : गैरमजरूआ खास और बकसत जमीन की ऑनलाइन रसीद निर्गत नहीं किए जाने के विरोध में 7 फरवरी को झंडा मैदान में किसान मंच की ओर से किसान पंचायत का आयोजन किया गया. पंचायत में करो या मरो का नारा गूंजा.  पंचायत की अध्यक्षता कर रहे मंच के जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि गैरमजरूआ खास और बकसत जमीन पर किसानों का कई पीढ़ियों से दखल था. जमीन की सरकारी रसीद भी कटती थी. पूर्व राज्य सरकार ने उस जमीन को प्रतिबंधित सूची में डाल दिया. विगत विधानसभा चुनाव में झामुमो ने वादा किया था कि सरकार बनने पर गैरमजरूआ जमीन की भी रसीद काटी जाएगी. झामुमो की सरकार बने तीन साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है. जमीन की रसीद काटना तो दूर रैयती जमीन की भी ऑनलाइन रसीद निर्गत नहीं की जा रही है. खाता नंबर, प्लॉट नंबर और इंट्री के लिए रिश्वत मांगी जाती है. अंचल कार्यालय भ्रष्टाचार में लिप्त है. सत्ता पक्ष और विपक्ष तमाशबीन बनी बैठी है. उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि जमीन बचानी है तो करो या मरो आंदोलन छेड़ना होगा. किसानों को ऑनलाइन पावती रसीद किसान मंच कार्यालय में जमा देने को कहा गया. जिले के जिस प्रखंड में सर्वाधिक पावती रसीद जमा होगी आंदोलन की शुरूआत उसी प्रखंड से की जाएगी. मौके पर मंच के सचिव विजय कुमार, ब्रह्मदेव राय, हदीस अंसारी, नबी अंसारी, कुदरत अली, झगरु यादव, वासुदेव मरांडी, हेमलाल पंडित समेत अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=547105&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : झारखंड आंदोलन चिह्नितकरण आयोग की झामुमो कार्यलय में हुई बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही