Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : दिव्यांग शिविर में बिना सूचना दिए घंटों गायब रहे चिकित्सक

Advertisement
Advertisement
Giridih: सदर अस्पताल में 8 अक्टूबर को आयोजित दिव्यांग कैंप में चिकित्सकों की अनुपस्थिति के कारण दिव्यांगों को घंटों इंतजार करना पड़ा. हर माह 8 और 25 तारीख को सदर अस्पताल में दिव्यांग कैंप का आयोजन किया जाता है. कैंप में जिले भर के दिव्यांग जांच कराने आते हैं. जांच के आधार पर दिव्यांगों को दिव्यांगता का प्रमाण पत्र निर्गत किया जाता है. कैंप के लिए चार चिकित्सकों की टीम सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ने गठित की थी. टीम में ईएनटी चिकित्सक डॉ. एलके सिन्हा, सर्जन डॉ. राजीव कुमार, मानसिक रोग चिकित्सक डॉ. फजल अहमद तथा नेत्र चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र कुमार शामिल थे. सुबह 10.30 बजे शुरू हुई कैंप में दोपहर 1 बजे तक मानसिक रोग चिकित्सक डॉ. अहमद व नेत्र चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र कुमार नहीं दिखे. कैंप में सहायक से पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों चिकित्सक वार्ड में भर्ती मरीजों को देखने गए हैं. जबकि वार्ड में राउंड लगाने वहीं चिकित्सक जाते हैं, जिनकी ड्यूटी ओपीडी में होती है. ओपीडी में डॉ. रवि महर्षि ड्यूटी पर तैनात थे. दोनों चिकित्सकों की अनुपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर सिविल सर्जन ने बताया कि यह गैर जिम्मेदाराना हरकत है. कैंप में दोनों चिकित्सकों की उपस्थिति अनिवार्य है. बगैर सूचना दिए गायब रहना नियम के खिलाफ है. दोनों चिकित्सकों को शो कॉज नोटिस भेजा जाएगा. संतोषजनक जबाव नहीं देने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=438823&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : पीएम आवास योजना के तहत मकान बनकर तैयार, मजदूरी का भुगतान नहीं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही