Search

 
 
 

गिरिडीह : जमुआ में दहेज दानवों ने ली विवाहिता की जान, केस दर्ज

 
Jamua (Giridih) : दहेज दानवों ने एक विवाहिता की जान ले ली. घटना हीरोडीह थाना क्षेत्र के शिबूडीह में सोमवार को घटी. युवती के पिता बिरंचि यादव मंगलवार को घटना की सूचना हीरोडीह थाना पुलिस को दी. थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं, पिता के बयान पर पुलिस ने युवती के पति प्रवीण यादव, ससुर हरि यादव, सास उर्मिला देवी, देवर श्रवण यादव, ननद नीतू देवी, ननदोई आशीष यादव के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है. समाचार लिखे जाने तक आरोपियों में से किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. सभी आरोपी फरार हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-girl-who-ran-away-from-home-found-lover-arrested/">धनबाद

: घर से भागी युवती बरामद, प्रेमी गिरफ्तार 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही