Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : दर्जनों युवाओं ने थामा भारतीय जनता पार्टी का दामन

Advertisement
Advertisement

पूर्व विधायक ने किया सबों का किया अभिनंदन, दिलाई सदस्यता

Giridih : गिरिडीह के बनियाडीह स्थित गांधीनगर बस्ती के कई युवाओं ने 24 सितंबर को भाजपा का दामन थामा. गिरिडीह के निवर्तमान विधायक निर्भय शाहाबादी ने इन नए सदस्यों का स्वागत किया. मालूम हो कि स्थानीय ग्रामीणों ने श्री शाहाबादी को आवेदन देकर भाजपा से जुड़ने की इच्छा जाहिर की थी. इसके लिए ग्रामीणों की ओर से यहां कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस आलोक में रविवार को पूर्व विधायक गांधीनगर बस्ती पहुंचे और सबों को पार्टी का अंगवस्त्र प्रदान कर पार्टी में स्वागत किया. मौके पर श्री शाहाबादी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है. देश मजबूत हो रहा है. पीएम के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति सिद्धांतों से प्रभावित होकर लोग स्वेच्छा से पार्टी से जुड़ रहे हैं. इस दौरान लोगों ने कुछ स्थानीय समस्याओं से भी पूर्व विधायक को अवगत कराया.

इन लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

मौके पर अनूप सिन्हा, गोपाल विश्वकर्मा, प्रकाश दास, गंगाधर दास, इनोद साव, सिकंदर दास, पिंकू दास, दीपक दास, बीरबल दास, चंदन दास, गोलका दास, चांदो दास, देबू दास, चूरामन दास, सुनील राम, पोखन दास, गणेश कुमार, कमलेश कुमार, बिनोद दास, निखिल राम, प्रेम दास, गंगाधर दास, बबलू दास, पप्पू कुमार, सुगन दास, बिलानी देवी, विलो कुमार सहित कई महिलाओं ने भाजपा को सदस्यता ग्रहण किया.

चलाया गया "मेरा माटी, मेरा देश" अभियान

इसी दौरान "मेरा माटी मेरा देश" कार्यक्रम के तहत पूर्व विधायक के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र भ्रमण करते हुए लोगों से अपने आंगन के मिट्टी को कलश में देने का आग्रह किया. उन्होंने बताया कि पूरे देश से मिट्टी संकलित कर दिल्ली भेजी जाएगी, जहां देश के वीर बलिदानी शहीदों के सम्मान में अमृत उद्यान में वृक्षारोपण का कार्य किया जाएगा. इसमें यहां की मिट्टी उपयोग में लाई जाएगी. यह">https://lagatar.in/bokaro-setting-mechanic-dies-after-balcony-of-house-collapses-during-construction/">यह

भी पढ़ें: बोकारो : निर्माण के दौरान घर का छज्जा गिरने से सेंटरिंग मिस्त्री की मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही