Search

 
 
 

गिरिडीह : दर्जनों युवाओं ने थामा आप का दामन

 
Giridih : जिले में कई युवाओं ने 28 जुलाई को आम आदमी पार्टी का दामन थामा. आप के जिला कार्यालय में प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा के नेतृत्व में युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि झारखंड में व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई को आम आदमी पार्टी आगे बढ़ाएगी और आने वाले समय में अरविंद केजरीवाल ही देश का विकल्प बनेंगे. उन्होंने कहा कि देश में 2 मॉडल की चर्चा है. एक गुजरात मॉडल और दूसरा दिल्ली मॉडल. गुजरात मॉडल में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है. पूंजीपतियों का राज है. वहीं दूसरी ओर दिल्ली मॉडल में जनता को अति आवश्यक चीजों मसलन बिजली, पानी, शिक्ष, स्वास्थ्य, सड़क दुर्घटना में घायल लोगों का इलाज, महिलाओं और दैनिक मजदूरों की बस यात्रा मुफ्त किया गया है. उन्होंने कहा कि देश बहुत ही विकट परिस्थिति से गुजर रहा है. संविधान में देशवासियों को दिए गए अधिकारियों को खत्म किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मुट्ठी भर पूंजीपति देश की सारी संपत्तियों को हड़प लेना चाहते हैं. देश के विधायक, सांसद, नेता, मंत्रियों को मिलने वाली सुविधाएं रेवड़ी नहीं है, पर जनता को मिलने वाली सुविधाएं रेवड़ी हो गई. दरअसल दिल्ली मॉडल से गुजरात मॉडल डर गया है. उन्होनें कहा कि बहुत जल्द झारखंड में आम आदमी पार्टी का संगठन प्रदेश से लेकर गांव तक स्थापित होगा. प्रदेश संयोजक डीएन सिंह के नेतृत्व में झारखंड के कोने कोने से केजरीवाल मॉडल को पसंद करने वाले लोगों को जोड़ा जा रहा है. कहा कि जल्द ही झारखंड में आप विकल्प के रूप में तैयार होगी. सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं में विमल कुमार सिंह, अमित कुमार वर्मा, रंजीत कुमार वर्मा, धनेश्वर प्रसाद वर्मा, अशोक कुमार वर्मा, नवीन प्रसाद कुशवाहा, रिजवान आलम, विनोद सिंह प्रवीण वर्मा, संतोष वर्मा, मिथुन साहू, मदन साहू सहित कई युवा शामिल है. यह">https://lagatar.in/giridih-unemployment-allowance-scheme-closed-before-the-start/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : बेरोजगारी भत्ता योजना शुरू होने से पहले बंद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही