Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : ट्रांसफर के बाद भी जमें हैं डीपीएम, कार्यालय में जड़ा है ताला

Giridih: ट्रांसफर के बावजूद गिरिडीह स्वास्थ्य विभाग में पदस्थापित जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी अब तक जमी है. 6 मई को डीपीएम का तबादला सिमडेगा कर दिया गया है. पत्र में यह आदेश दिया गया है कि ट्रांसफर की तिथि से एक सप्ताह के अंदर अपने नव पदस्थापित स्थल में योगदान करना है. पर समयावधि बीत जाने के बाद भी नए स्थान पर डीपीएम ने योगदान नहीं किया है. फिलहाल पूरी यूनिट में ताला लटक रहा है. डीपीएम के अलावा डीडीएम का भी कहीं कोई अता पता नहीं है. विभागीय सूत्र की मानें तो एमआर टीकाकरण कार्यक्रम में भी उनकी गैरमौजूदगी विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है. गर्मियों की छुट्टी के कारण टीकाकरण की रफ्तार धीमी हुई है. निर्गत पत्र में आदेश को विभागीय मुख्य सचिव का अनुमोदन प्राप्त है. जानकारी के अनुसार ट्रांसफर को रुकवाने को लेकर रांची की दौड़ लगाई जा रही है. विगत 4 दिनों से डीपीएम यूनिट पूरी तरह बंद है. मामले में सीएस डॉ एसपी मिश्रा ने कहा डीपीएम अवकाश पर हैं. सवाल है कि एक के अवकाश पर जाने से पूरी यूनिट बंद कैसे रह सकता है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=642843&action=edit">यह

भी पढ़ें:तिसरी : बगैर बोरिंग के ही खड़ा कर दिया गया है स्ट्रक्चर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही