Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : मृत बच्चे में डॉ. डॉक्टर फजल ने फूंक दी जान

Giridih : गिरिडीह सदर अस्पताल के एक डॉक्टर ने धरती के भगवान होने का साक्ष्य दिया है. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चेंगरबासा निवासी 13 साल का अमन टुडू 6 जून को बिच्छू के डंक से बेहोश हो गया था. घटना के तुरंत बाद परिजन पहले अमन को गांव में झाड़-फूंक करने वालों के पास ले गए. गांव के तांत्रिक ने अमन को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन उसकी हालत और खराब हो गई. इसके बाद परिजन उसे लेकर गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचे, जहां  एक डॉक्टर ने अमन को मृत बता दिया. लेकिन मामले की जानकारी जब डॉक्टर फजल को मिली तो वे अमन के लिए भगवान बनकर सामने आए और इलाज शुरू किया. डॉक्टर फजल ने बच्चे को तुरंत सीपीआर तकनीक देनी शुरू की, जिससे बच्चे की सांस चलने लगी. इसके बाद बच्चे का इलाज आईसीयू में शुरू किया. उसकी स्थिति में तेजी से सुधार शुरू हो गया. फिलहाल अमन सदर अस्पताल में इलाजरत है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dc-asked-for-report-of-reservoirs-from-all-bdos-under-jal-shakti-abhiyan/">धनबाद

: डीसी ने जल शक्ति अभियान के तहत सभी बीडीओ से मांगी जलाशयों की रिपोर्ट  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही