Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : इफ्तार पार्टी में डॉ. सरफराज अहमद व सुदिव्य कुमार ने की शिरकत

Advertisement
Advertisement
Giridih : गिरिडीह  (Giridih- पाक रमजान के अंतिम जुमे 29 अप्रैल को नगर भवन में जेएमएम ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया. इसमें जेएमएम विधायक डॉ. सरफराज अहमद और सुदिव्य कुमार ने शिरकत की. इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में रोजेदार भी शामिल हुए. रोजेदारों ने इफ्तार पार्टी के आयोजन करने पर जेएमएम को धन्यवाद दिया. मौके पर डॉ. सरफराज अहमद ने कहा कि रमजान के पाक महीने का इंतजार सभी को रहता है. इफ्तार पार्टी में शामिल होकर लोग खुश होते हैं. सुदिव्य कुमार ने कहा कि रमजान के पाक महीने में इफ्तार पार्टी के आयोजन से आपसी भाईचारा बढ़ता है. उन्होंने इफ्तार पार्टी में शामिल सभी रोजेदारों को ईद की अग्रिम बधाईयां दी. मौके पर जेएमएम जिलाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व विधायक ज्योतिंद्र प्रसाद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा, सतीश केडिया, इरशाद अहमद, सिराज अंसारी, शोभा यादव, अभय सिंह, अजीत कुमार पप्पू सहित बड़ी संख्या में रोजेदार और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=299890&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : बिजली की स्थिति नहीं सुधरी तो 2 मई को पावर स्टेशन का घेराव [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही